बाल प्रत्यारोपण क्या है ? / हेयर ट्रांसप्लांट क्या है / What is Hair Transplant / Hair Transplant Kya hair

बाल प्रत्यारोपण क्या है ? / हेयर ट्रांसप्लांट क्या है  / What is Hair Transplant / Hair Transplant Kya hai


आज के समय में हेयर ट्रांसप्लांट करवाना बहुत आसान हो गया है। हेयर ट्रांसप्लांट यानी बाल प्रत्यारोपण। हेयर ट्रांसप्लांट वे लोग करवाते हैं जिनमें बालों संबंधी कोई समस्या होती है या फिर जिन लोगों के बार बहुत अधिक झड़ने लगते हैं। क्या आप जानते हैं अब वे लोग भी हेयर ट्रांसप्लांट करवा सकते हैं जिनके बाल सालों पहले झड़ चुके हैं या फिर जो गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं।

हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमे त्वचा का विशेषज्ञ सर्जन यानी "डर्मटोलॉजिकल सर्जन" बालों को सिर के गंजे भाग पर ट्रांसप्लांट करते है। सामान्यतः सर्जन आपके सिर के पीछे के भाग से बाल लेकर उनको सामने या सिर के बीच वाले गंजे भाग में ट्रांसप्लांट करते हैं। सर्जन बालों का प्रत्यारोपण आमतौर पर लोकल एनेस्थेसिया के तहत अपने क्लिनिक में ही करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, अधिंकाश गंजेपन के मामलों का कारण अनुवांशिक होता है। बाकि बचे मामलों के अलग-अलग कारण हो सकते हैं जैसे कि आपका भोजन, तनाव, बीमारी, या आपके द्वारा ली जाने वाली दवाएँ।

आज मेडीकल साइंस की तरक्की के कारण ही हेयर ट्रासप्लांट करवाना बहुत आसान हो गया है। हेयर ट्रांसप्लांट यानी बालों की सर्जरीअब विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत के दिल्ली, मुंबई जैसी मैट्रो सिटीज में भी आराम से करवाया जा सकता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि हेयर ट्रांसप्लांट के लिए क्या कुछ करना चाहिए। वे कौन से टिप्स है जिन्हें हेयर ट्रांसप्लांट से पहले अपनाना चाहिए। तो आइए जानें हेयर ट्रासप्लांट टिप्स के बारे में।

Add caption

हेयर ट्रांसप्लांट (बाल प्रत्यारोपण) की विधियां:


बाल प्रत्यारोपण करने के लिए कई विधियां हैं। इनमें से दो विधियां सबसे ज़्यादा प्रचलित हैं जैसे की फोल्लिकलर यूनिट एक्सट्रैक्शन और दूसरी फॉलिकल यूनिट ट्रांसप्लांटेशन।

हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है, जिसकी मदद से सिर के पिछले साइड वाले हिस्से से, दाढ़ी, छाती आदि से बालों को लेकर सिर के गंजे भाग में implant कर दिया जाता है। इसकी वजह यह कि सिर के पिछले हिस्से के बाल आमतौर पर नहीं झड़ते इस लिए सिर के पीछे के बाल ही implant किये जाते हैं। हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के तकरीबन हफ्ते बाद बाल उगने शुरू हो जाते हैं और पूरे बाल आने में -१० महीने का समय लगता है। शर्त यह है आपको डॉक्टर दुवारा दी गई हिदायतों का पालन करना होता है। यह बाल बिलकुल कुदरती बालों की तरह होते हैं जीने आप कटवा सकते हैं, कलर कर सकते हैं और अपना मनचाहा हेयर स्टाइल रख सकते हैं। आँखों की पलकों, भौहों या दाड़ी के बालों की समस्या को भी इस तकनीक से दूर किया जा सकता है।

FUT मैथड (स्ट्रिप प्रक्रिया):


1. शख्स के बालों की पूरी हिस्ट्री को पढ़ा जाता है, बाल क्यों गायब हुए, ये भी स्टडी की जाती है।
2. गंजेपन के एरिया को डिफाइन किया जाता है।
3. डोनर एरिया (जहां से बाल लेने हैं) को भी डिफाइन किया जाता है।
4. सर्जरी के तहत डोनर एरिया से बालों की एक लंबी स्ट्रिप निकाल ली जाती है
5. गंजेपन के एरिया में वो स्ट्रिप टांकों की मदद से प्लांट कर दी जाती है।
6. इंप्लांट वाले एरिया में इंप्लांट के बाद पट्टियां कर दी जाती है जिन्हें एक दिन बाद खोला जाता है।
7. डोनर एरिया में भी घुलनशील टांके लगाए जाते हैं जो कुछ दिन में ठीक हो जाते हैं।

FUT प्रक्रिया को स्ट्रिप प्रक्रिया भी कहते हैं क्यों की इसमें सिर के पीछे से बालों की स्ट्रिप निकाली जाती है।सबसे पहले मरीज को local anesthesia देकर अचेत (सुन्न) कर दिया जाता है। फिर मरीज के डोनर एरिया से एक 1.6-1.7 cm चौड़ी स्ट्रिप निकाली जाती है। आधे इंच की एक स्ट्रिप में आम तौर पर दो से ढाई हज़ार follicles हो सकते हैं और एक फॉलिकल में दो से तीन बाल होते हैं। जहां फॉलिकल्स लागए जाते हैं वहां पर एक रात के लिए पट्टिआं लगा दी जाती हैं जिन्हे अगले दिन क्लिनिक जाकर उतरवाया जा सकता है।फॉलिकल्स लगाने के बाद डोनर एरिया (Donor Area ) में टाँके लगा दिए जाते हैं। यह टाँके कुछ एक से दो हफ़्तों में सामान्य हो जाते हैं। पर इस प्रक्रिया मंं दर्द FUE से ज़्यादा होता है।



FUE हेयरलाइन ग्राफ्टिंग (फॉलिकल प्रक्रिया):


हेयरलाइन ग्राफ्टिंग यानी फॉलिकल भी हेयर ट्रांसप्लांट का एक तरीका है। अगर सिर के आगे के हिस्से में बाल कम हैं तो स्ट्रिप टेकनीक के जरिए उसे ठीक नहीं किया जा सकता। ऐसे में एक एक बाल को ध्यान से ग्राफ्ट किया जाता है। इसमें भी सात से आठ घंटे का टाइम लगता है और मरीज को बेहोश किया जाता है। FUE में FUT कि तरह कोई स्ट्रिप नहीं काटी जाती। इसमें सिर के पीछे से एक एक करके फॉलिकल्स (बाल की जड़ )को निकाला जाता है। (बाल की जड़ को के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। सिर के पीछे से निकाले गए बाल की जड़ को गंजे हिस्से में implant किया जाता है। आम तौर पर एक सिटिंग में 2000-3000 Follicles लगाए जाते हैं और इसमें से घंटे का समय लगता है। इसमें patient को admit होने की जरूरत नहीं पड़ती। बाल लगवाने के बाद मरीज अपने घर जा सकता है। FUE सर्जरी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई टंका वगैरा नहीं लगता जिस कि वजह से मरीज को दर्द नहीं होता। Donor Area यहां से बाल निकाले जाते हैं वह 5 से 7 दिन में सामान्य हो जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया का फायदा ये है कि इसमें सिर पर कोई टांके या निशान नहीं पड़ते। यहां तक कि मरीज को महसूस तक नहीं होता कि सर्जरी हुई है।




Difference: 



क्या होता है हेयर ट्रांसप्लांट का असर: 

डॉक्टर कहते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट होने के दो हफ्तों बार सिर में असर देखा जाता है। गंजेपन से प्रभावित एरिया में दो हफ्ते से तीन हफ्ते के भीतर नए बाल आने शुरू हो जाते हैं। ये बाल बिलकुल अन्य बालों की तरह प्राकृतिक और उसी रंग के होते हैं। दो तीन हफ्ते में छोटे छोटे बाल आते हैं जो बाद में लंबे होते जाते हैं और गंजापन खत्म कर डालते हैं। इसकी खूबी ये है कि ये बाल अन्य बालों की तरह मजबूती से सिर की त्वचा में परनामेंट उगते हैं औऱ जिंदगी भर सिर से उगते रहते हैं।

हेयर ट्रांसप्लांट से किसे फायदा हो सकता है?
 

एक हेयर ट्रांसप्लांट प्राप्त करने से आपकी उपस्थिति और आत्मविश्वास में सुधार हो सकता है। हेयर ट्रांसप्लांट के लिए अच्छे उम्मीदवारों में शामिल हैं:

  • गंजापन वाले पुरुष
  • पतले बालों वाली महिलाएं
  • जिस किसी ने जले या खोपड़ी की चोट से कुछ बाल खो दिए हों


हेयर ट्रांसप्लांट उनके के लिए नहीं:

  • जिन लोगों के पास पर्याप्त "Donor" साइट नहीं हैं, जिनमें से प्रत्यारोपण के लिए बाल निकालना है
  • जिन लोगों में चोट या सर्जरी की वजह से केलोइड दाग (मोटे, रेशेदार निशान) बनते हैं
  • जिन लोगों के बालों का झड़ना कीमोथेरेपी जैसी दवा के कारण होता है। 

हेयर ट्रांसप्लांट के फायदे - Hair transplant ke fayde in hindi


जिन लोगों का हेयर ट्रांसप्लांट किया जाता हैं उनमें से अधिकांश लोगों के सिर में नए बाल आते रहते हैं। हालाँकि, ये घने होंगे या नहीं यह निम्न बातों पर निर्भर करता हैं -

  •  सिर की त्वचा कितनी ढीली है।
  •  जहा ट्रांसप्लांट किया गया है वहाँफॉलिकल्सकितने घने हैं।
  •  जिन बालों का ट्रांसप्लांट किया गया हैं उनकी गुणवत्ता कैसी है।
  •  घुँघराले बाल।
  • अगर आप इलाज नहीं करवाते हैं या हल्के स्तर का लेज़र उपचार नहीं करवाते हैं तो आप के सिर के उस भाग में बाल झड़ते रह सकते हैं, जहाँ उपचार नहीं किया गया है।


हेयर ट्रांसप्लांट के नुकसान / Hair transplant ke nuksan in hindi / हेयर ट्रांसप्लांट के साइड इफेक्ट /  Side Effect of Hair Transplant


हेयर ट्रांसप्लांट के कारण होने वाले साइड इफेक्ट आमतौर पर बहुत मामूली होते हैं और कुछ हफ्तों के भीतर ख़त्म हो जाते हैं। इसमें निम्न प्रभाव शामिल हैं -

  •  खून बहना
  •  संक्रमण
  •  सिर की त्वचा में सूजन
  • आंखों के चारों ओर नील पड़ जाना
  •  सिर के जिस भाग से बाल हटा दिए जाते हैं उस भाग पर या जहाँ पर इम्प्लांट किये जाते हैं उस भाग पर एक परत का बन जाना
  • सिर की त्वचा में इलाज किये गए भाग में संवेदना की कमी
  • खुजली
  • बालों केफॉलिकल्समें सूजन या संक्रमण
  • अस्थायी रूप से बालों का अचानक झड़ जाना। चिकित्सीय भाषा में इसे "शॉक लॉस" (shock loss) कहा जाता है
  • बालों के अजीब से दिखने वाले गुच्छे


हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च / Hair transplant ka kharch in hindi / हेयर ट्रांसप्लांट कॉस्ट


भारत में हेयर ट्रांसप्लांट की कीमत आम तौर पर 30,000 से 1,00,000 रुपए तक होती है। लेकिन आपके लिए लागत क्या होगी, यह कई बातों पर निर्भर करता है। सबसे प्रमुख कारक हेयर ट्रांसप्लांट की तकनीक है। सबसे पहले आप यह निर्धारित करते हैं कि आपको उपचार किस तकनीक से करवाना है।
हमने ऊपर दो तकनीकों की चर्चा की है जिनमें से पहली एफयूटी तकनीक से उपचार करवाने पर प्रति ग्राफ्ट आपको लगभग 20-40 रुपये का खर्च आता हैं। यदि आप एफयूइ तकनीक से इलाज करवाते हैं तो आपको 35-75 रुपये प्रतिफॉलिकल्सका खर्च आता हैं।
डीएचआई एक सबसे आधुनिक और एडवांस तकनीक है। इसमें माइक्रो सर्जिकल टूल्स का उपयोग किया जाता है जिस कारण सर्जरी में दर्द नहीं होता है। इस तकनीक से उपचार करवाने की लागत लगभग 2
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: